नमस्ते दोस्तों, मैं हूं आप सबकी दोस्त धनश्री! और आज बहुत दिनों बाद, मैं आप सबके लिए एक नए विषय पर ब्लॉग लिख रहीं हूं। So, let's begin...
"पैसे क्या पेड़ पे उगते हैं?", जाने अंजाने यह बात हम कितनी बार बोल देते हैं। हमारे कहने के पीछे का मकसद होता है, की पैसे इतनी आसानी से नहीं मिलते, जैसे पेड़ों पर फल लगते हैं और हम उन्हे आसानी से तोड़ लेते हैं वैसे पैसे नहीं मिलते। वैसे भी जो चीज हमें आसानी से मिलती है, हमें उसका मोल कहां होता है? हमारे आसपास के यह हरे-भरे पेड़ भी बहुत आसानी से हासिल हुए हैं हमें, इसलिए हम पेड़ों की कीमत कम समझ रहें हैं। इसलिए बड़ी ही आसानी से कह देते हैं की पैसे पेड़ पर नहीं उगते। वैसे यह भी सच है। पैसे पेड़ पर नहीं उगते और उग भी नहीं सकते। क्योंकि पेड़ पैसों से भी बहुत बहुत बहुत मूल्यवान वस्तु के लिए बनें हैं। और जो चीज किसी बड़े मकसद के लिए बनी है, वह छोटे मोटे काम नहीं करती।
आज आप और मैं जिंदा हैं, सांस ले रहें हैं वह इन्ही पेड़ों के दिए 'oxygen' की वजह से ! 'Oxygen ' , जिसकी कीमत हमारा 'जीवन' है, इतनी बहुमूल्य चीज पेड़ हमें देते हैं लेकिन हमें उसकी कदर ही नहीं। कल को सोचिए की सच में पेड़ पर पैसे उगने शुरू हो गए, तो? हम सब तो बड़े खुश हो जाएंगे!
लेकिन!
लेकिन!
लेकिन!
अगर उसी के साथ उसी समय पेड़ों ने oxygen देना बंद कर दिया तो? विज्ञान की मदद से हम oxygen ka निर्माण कर भी ले, किंतु जरा सोचिए पीठ पे oxygen का cylinder लिए हुए हम सब लोग कैसे दिखेंगे? पेड़ पे लगे पैसे तोड़ने के लिए पीठ पर से oxygen cylinder उतारना पड़ेगा। और oxygen cylinder उतार दिया तो सांस नहीं ले पाएंगे। और सांस नहीं ले पाएंगे तो जिंदा कैसे रहेंगे? और अगर जिंदा ही नहीं रहें तो पैसों का क्या करेंगे? अरे पैसों से भी अधिक कीमती oxygen हमें पेड़ देते हैं, और उसके बदले एक फूटी कौड़ी तक हमसे नहीं लेते। सोचिए अगर oxygen के बदले पेड़ हमसे पैसे लेने शुरू कर दे तो? अरे शुक्र मनाइए की अभी तक पेड़ों ने ऐसे नहीं किया!
हां, मैं मानती हूं की बजार में सारी चीजों के दाम बढ़ते जा रहें हैं। लेकिन इन सब चीजों से ज्यादा जरुरी चीज तो हमें मुफ्त में ही मिल रही है ना? इसीलिए पैसों के पेड़ की प्रतीक्षा करना छोड़कर जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज 'oxygen' जो हमें बिना एक पैसा लिए पेड़ देते हैं उसके लिए पेड़ों को धन्यवाद देते हैं। और इसी के साथ साथ हमें "जीवन" देने वाले पेड़ों का "जीवन" भी सुरक्षित रखने का प्रयास करते हैं। अगर हम सब मिलकर पेड़ कम संख्या में तोड़कर उससे दुगने पेड़ लगाएं तो हम पेड़ों के साथ साथ अपना जीवन भी बचा सकेंगे। वरना क्या पता कल को सच्ची में oxygen cylinder साथ में लेकर घूमने के दिन आ जाएं।
© विचारसत्व
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें