भारत के स्वतंत्रता दिवस की धनश्री की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।🇮🇳💐😊 आज के इस पावन अवसर पर यह कविता मेरे इस भारत देश को और भारतीयों को समर्पित।
भारतीय हम।
भारत के निवासी हम सब भारतीय कहलाते हैं,
स्वतंत्र सेनानियों के वंशज हम उन का वंश चलाते हैं।
त्याग, शांति और समृद्धि का पुरस्कार हम सब करते हैं,
विविधता में भी एकता का नारा हर दम लगाते हैं।
अलग भाषा, अलग पहराव फ़िर भी हम सभी में एकता है,
अलग प्रांत हो कर भी सबका भारतीय संस्कृति से नाता है।
वैविध्यता से भरपूर भारत देश जगत में सबसे न्यारा है,
शक्तिशालियों का प्रतिस्पर्धी तो दुर्बलों का वह सहारा है।
हर चीज़ को भारतीय बनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाना है,
पूरे विश्व में भारत का एक आदर्श प्रस्थापित करना है।
सभी क्षेत्र में अग्रेसर हो कर प्रगतिपथ पे हमें चलना है,
देश के प्रति कर्तव्य निभाकर देश को महासत्ता बनाना है।
अज्ञान, अंधश्रद्धा को समूल नष्ट कर ज्ञान का दीपक जलाना है,
अन्याय - भ्रष्टाचार का अंत कर के भारत को स्वच्छ बनाना है।
संविधान के नियमों का पालन कर नागरिक का कर्तव्य निभाना है,
शहीदों का दिया बलिदान हमें व्यर्थ ना जाने देना है।
©विचारसत्व
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें